तृणमूल कांग्रेस में राजीव बनर्जी के फिर से शामिल होने के कुछ घंटों बाद पार्टी के भीतर काफी नाराजगी देखी गई. कल्याण बनर्जी जैसे वरिष्ठ नेताओं ने इस फैसले की खुले तौर पर आलोचना करते हुए कहा कि वह यह समझ नहीं पा रहे हैं कि "ऊपर से नीचे तक भ्रष्ट राजीव बनर्जी जैसे व्यक्ति को पार्टी में फिर से क्यों ले लिया गया."
...