असम (Assam) के 40 सदस्यीय बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद ( Bodoland Territorial Council) चुनावों में किसी भी दल को पूर्ण नहीं मिला है. सत्तारूढ़ बोडो पीपुल्स फ्रंट (BPF) 17 सीटों पर तो यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) ने 12 सीटें जीतीं है. जबकि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को कुल 9 सीटें मिली हैं. वहीं कांग्रेस (Congress) के हाथ एक बार फिर से निराशा लगी है. कांग्रेस को एक सीट पर संतोष करना पड़ा है. पिछले चुनाव में जहां पर बीजेपी को एक सीट पर संतोष करना पड़ा था. लेकिन इस बार बीजेपी ने बढ़त बनाकर 9 सीटों पर जीत हासिल की. 17 सीटों पर कब्जा कर के बोडो पीपुल्स फ्रंट लीडिंग पार्टी बनकर उभरी है. लेकिन इसी भी दल के पास पूर्ण बहुतम नहीं है.
...