राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी के बीच राजस्थान के हनुमानगढ़ में दलित युवक की हत्या के मुद्दे पर ट्विटर पर तीखी बयानबाजी देखने को मिली है. त्रिपाठी ने अशोक गहलोत के बयान का 13 सेकंड का हिस्सा ट्वीट करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा.
...