राजनीति

⚡मणिपुर में अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- विकास के नाम पर पूर्वोत्तर पर सालों राज करने वालों ने सिर्फ भूमि पूजन किया

By Manoj Pandey

पूर्वोत्तर की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) रविवार को इंफाल पहुंचे. इस दौरन उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने ​साढ़े छह साल के अंदर पूर्वोत्तर भारत में विकास की बाढ़ लाने का काम किया है. मूल निवासियों के लिए इनर लाइन परमिट की मांग करते-करते मणिपुर वाले भूल गए थे, 2019 में मोदी जी ने तय किया कि इनर लाइन परमिट मणिपुर को न देना मणिपुर के मूल निवासियों के साथ अन्याय है और मांगे बगैर इनर लाइन परमिट देने का काम किया. पूरे पूर्वोत्तर में शांति बहाल हो और पूर्वोत्तर तेज़ गति से विकास के रास्ते पर चल सके इसके लिए मोदी जी ने ढेर सारी समस्याओं का निराकरण किया. मोदी जी ने पूर्वोत्तर में शांति और विकास सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए. आठ चरमपंथी समूहों के 644 कैडरों ने 2,500 से अधिक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया और मुख्यधारा में शामिल हुए.

...

Read Full Story