पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने रविवार को कहा कि राजस्थान में 2023 का चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा और उनका लक्ष्य राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का है. उन्होंने यहां मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी है. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके नेतृत्व में अगला चुनाव होगा, तो उन्होंने कहा, "हम सभी ने 2018 में एक साथ चुनाव लड़ा.
...