बिहार में 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली के फैसले पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'फ्री बिजली' का ऐलान किया. राज्य में विधानसभा चुनावों के ऐलान से ठीक पहले इस घोषणा ने सियासत को गरमा दिया है. सत्तापक्ष के लीडर नीतीश कुमार के फैसले की प्रशंसा कर रहे हैं, जबकि विपक्ष के नेताओं ने इसे 'दबाव' में लिया निर्णय बताया है.
...