प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 दिसंबर को अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के विकास और आर्थिक प्रगति के लिए काम करने को लेकर निरंतर प्रयासरत हैं. पीएम मोदी गुरुवार को दोपहर लगभग 1 बजे वाराणसी का दौरा करेंगे और विकास संबंधी कई पहलों की शुरुआत करेंगे.
...