⚡मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया, प्रधानमंत्री मोदी 11 दिसंबर को गोवा में नए हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे
By Bhasha
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 दिसंबर को राज्य के दौरे पर आएंगे और इस दौरान मोपा में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण और अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।