इसके अलावा प्रधानमंत्री 'पोषण सुधा योजना' के लिए लगभग 120 करोड़ रुपये का वितरण भी करेंगे, जिसे अब राज्य के सभी जनजातीय लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है. आदिवासी जिलों की गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को आयरन व कैल्शियम की गोलियां उपलब्ध कराने और पोषण पर शिक्षित करने के प्रयोग की सफलता के बाद यह कदम उठाया जा रहा है.
...