प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (28 फरवरी) आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में देश विदेश के लोगों से अपने विचार साझा कर रहे है. इस दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए आने वाले कुछ महीने विशेष महत्व रखते हैं. उन्होंने कहा कि युवा कोई भी काम करने के लिए पुराने तरीकों में ना बंधे. युवा पारंपरिक सोच से हटकर सोचें. साथ ही युवा हमारे वैज्ञानिकों को खूब पढ़ें और समझें.
...