⚡लापता जवान की तस्वीर जारी, नक्सलियों ने कहा- वह हमारे कब्जे में है
By Bhasha
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में पिछले दिनों हुए नक्सली हमले के बाद लापता एक जवान की तस्वीर बुधवार को कुछ स्थानीय पत्रकारों को मिली है. नक्सलियों द्वारा इसे पत्रकारों तक भेजे जाने का दावा किया जा रहा है.