पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में हो रही वृद्धि के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को अभूतपूर्व ढंग से अपना विरोध जताया. कोलकाता के निकटवर्ती हावड़ा जिले में स्थित राज्य सचिवालय नबन्ना भवन में अपने कार्यालय तक पहुंचने के लिए उन्होंने इस दिन एक इलेक्ट्रिक स्कूटर का सहारा लिया.
...