कोरोना के चलते आर्थिक मोर्चे पर नुकसान झेल चुके आम आदमी को महंगाई से छुटकारा नहीं मिल रहा है. पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Today) सहित कई चीजों के दामों में हो रही बढ़ोतरी ने आम आदमी की चिंता बढ़ा रखी है. इसी बीच पेट्रोल-डीजल पर लगनेवाली एक्साइज ड्यूटी में 8.5 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती मुमकिन है. इसलिए केंद्र सरकार इसे लेकर घोषणा भी कर सकती है. हालांकि इसे लेकर कोई औपचारिक बयान सरकार की तरफ से नहीं आया है.
...