आम आदमी को फिलहाल महंगाई से राहत मिलती नहीं दिख रही है. घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही है. देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज 12वें दिन लगातार बढ़ी हैं. बताना चाहते हैं कि राजधानी दिल्ली में अज पेट्रोल 39 पैसे प्रति लीटर बढ़ा और डीजल की कीमत में 37 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ ही पेट्रोल दिल्ली में 90.58 रुपये लीटर और डीजल 80.97 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है.
...