पेट्रोल और डीजल के दाम में दो दिनों की स्थिरता के बाद मंगलवार को फिर वृद्धि दर्ज की गई. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 86 रुपये प्रति लीटर के ऊपर के भाव पर मिलने लगा है. पूरे देश में पेट्रोल का भाव फिर एक नई उंचाई पर चला गया है. वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 35 पैसे, मुंबई में 37 पैसे और चेन्नई में 33 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हो गई है.
...