⚡ कोविशील्ड के किसी भी घटक से एलर्जी की दिक्कत वाले लोग टीका नहीं लें : सीरम इंस्टीट्यूट
By Bhasha
कोविड-19 टीका निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने लोगों से कहा है कि अगर उन्हें कंपनी के टीका ‘कोविशील्ड’ के निर्माण में इस्तेमाल किसी भी घटक से कोई गंभीर एलर्जी होने की आशंका है तो वे इसे नहीं लें.