परीक्षा पे चर्चा में शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अहमदाबाद पैलेस कोहेफिजा भोपाल के छात्र दीपेश अहिरवार ने सोशल मीडिया से एकाग्रता में व्यवधान के संबंध में प्रश्न किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में युवाओं का बढ़ता स्क्रीन टाईम्स चिंता का विषय है. हमें स्मार्ट फोन का स्मार्ट तरीके से उपयोग सुनिश्चित करना होगा.
...