⚡सांसद पप्पू यादव को पटना के MP/MLA कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तार होने के बाद 31 साल पुराने मामले में मिली जमानत
By Nizamuddin Shaikh
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को पटना की विशेष MP/MLA कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उन्हें 31 साल पुराने धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में जमानत दे दी है. पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात पटना स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था.