पंडित रामकिंकर उपाध्याय एक ऐसे युगपुरुष थे, जिनकी वाणी में रामचरितमानस की चौपाइयां जब मंच से गूंजती थीं तो श्रोता मंत्रमुग्ध होकर आध्यात्मिक और दार्शनिक चेतना के सागर में गोते लगाने लगते थे. पंडित रामकिंकर उपाध्याय ने 50 वर्षों तक रामकथा के माध्यम से लाखों लोगों के हृदय को प्रभु श्रीराम की भक्ति और तुलसीदास जी के दर्शन से जोड़ा.
...