⚡मुंबई से सटे पालघर के डहाणू में दिल दहलाने वाला मामला, चौथी बेटी के जन्म से नाराज मां ने नवजात की हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार
By Nizamuddin Shaikh
महाराष्ट्र के पालघर जिले के डहाणू में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. डहाणू पुलिस ने 35 वर्षीय पूनम साहा को अपनी नवजात बेटी की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.