⚡देशभर में लागू होगी स्वामित्व योजना, 24 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ
By PBNS India
देश के कई राज्यों में एक साल पहले यानी 24 अप्रैल 2020 को पायलट प्रोजेक्ट के तहत स्वामित्व योजना की शुरुआत की गई. इसकी सफलता के बाद अब योजना का विस्तार किया जाएगा. पंचायती राज दिवस के मौके पर पीएम मोदी देशभर में इसकी शुरुआत करेंगे.