⚡ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी दुनिया के शीर्ष 500 विश्वविद्यालयों में शामिल
By IANS
ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) को गुरुवार को जारी प्रतिष्ठित क्यूएस ग्रेजुएट एम्प्लॉयबिलिटी रैंकिंग (जीईआर) 2022 में दुनिया के शीर्ष 500 विश्वविद्यालयों में शामिल किया गया है. क्यूएस जेईआर 2022 में जेजीयू की समग्र रैंकिंग 301-500 है.