⚡चाईबासा में नक्सलियों की बिछाई बारूदी सुरंग के विस्फोट में एक की मौत, एक घायल
By IANS
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे बिछाई गई बारूदी सुरंग की चपेट में आने से कृष्णा पूर्ति नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी नंदी पूर्ति गंभीर रूप से घायल हो गई.