मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी ने चिंताएं बढ़ा दी है. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां बीते कुछ दिनों से हर रोज दो सौ से ज्यादा मरीज बढ़ रहे हैं. मास्क के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है. प्रशासन ने दुकानों से उन्हीं ग्राहकों को सामान बेचने के निर्देश दिए हैं जो मास्क का उपयोग करें.
...