ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से दो नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दिए जाने पर प्रसन्नता जताई है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा का आभार भी व्यक्त किया.
...