⚡ओडिशा में तीन माओवादियों ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण
By IANS
गणतंत्र दिवस के मौके पर मल्कानगिरी जिले के स्वाभिमान अंचल में एक महिला समेत तीन माओवादियों ने ओडिशा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में मनोज उर्फ मती मढ़ी (24), पांडु कबासी (27) और एइते कार्तमी (21) शामिल हैं.