भाजपा सदस्य ललितेंदु बिद्याधर महापात्रा के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए वन मंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों के दौरान ओडिशा में हाथियों के हमलों में 925 लोग मारे गए हैं और 212 शारीरिक रूप से अक्षम हो गए हैं. मानव हताहतों की संख्या 2012-13 में 80 से बढ़कर 2017-18 में 105 और 2021-22 में 112 हो गई.
...