मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छतरपुर जिले के खजुराहो प्रवास के दौरान ठंडी चाय मुहैया कराना एक अफसर के लिए महंगा पड़ गया. उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. कांग्रेस ने इस पर चुटकी ली है. वहीं अनुविभागीय अधिकारी मुख्यमंत्री को ठंडी चाय दिए जाने की बात से इनकार कर रहे हैं.
...