रविवार को मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के कई जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, दक्षिण बंगाल में अगले कुछ दिनों तक हल्की-फुल्की बारिश का पूर्वानुमान है. कोलकाता और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना नहीं होने के कारण उमस भरी गर्मी बनी रहेगी. तापमान सामान्य सीमा में रहेगा, लेकिन नमी की वजह से लोगों को अधिक असुविधा महसूस होगी.
...