बिहार के रोहतास जिले की नोखा विधानसभा सीट पर चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. इस विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा. यह विधानसभा सीट काराकाट लोकसभा के अंतर्गत आती है. 1951 में स्थापित नोखा विधानसभा सीट पर अब तक 17 चुनाव हुए हैं, जिसमें कांग्रेस को 6 बार, भाजपा को 4 बार, जनता पार्टी को 3 बार, जबकि जनता दल और राजद को 2-2 बार जीत मिली है.
...