हॉलीवुड की तर्ज पर गौतमबुद्धनगर जिले में बनायी जाने वाली फिल्म सिटी के निर्माण की तैयारियों ने अब तेजी पकड़ ली है. यमुना सिटी में 6 हजार करोड़ की लागत से एक हजार एकड़ में ये फिल्म सिटी तैयार होगी. इस फिल्म सिटी में करीब 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा. यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर-21 में पीपीपी मॉडल पर बनाई जाने वाली फिल्म सिटी की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पर शासन ने मुहर लगा दी है.
...