⚡Noida: लिफ्ट में 45 मिनट तक फंसा रहा युवक, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर
By IANS
ग्रेटर नोएडा में ग्रेनो वेस्ट की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में भी एक युवक लिफ्ट के अंदर फंस गया. करीब 45 मिनट तक वह लिफ्ट के अंदर ही फंसा रहा. परिवार वालों ने लिफ्ट को खोलने की काफी कोशिश की लेकिन अन्य लोगों की मदद से उसे 45 मिनट बाद खोला गया.