उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक 25 वर्षीय युवती ने चलती मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. यह घटना स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर दोपहर बाद करीब दो बजे घटी, जिससे वहां मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया.
...