पुलिस ने इस मामले में दिवाकर शर्मा पुत्र राकेश कुमार शर्मा निवासी कृष्णानगर कॉलोनी बरोला बाईपास रोड, थाना बन्नादेवी, जनपद अलीगढ़ वर्तमान पता फ्लैट सं0 2120, टावर सी-7, जी अवैन्यू, गौर सिटी, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इसके पास से 350 अवैध मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनी (कीमत करीब 02 करोड़), 1 लैपटॉप, मोबाइल फोन रिपेयरिंग करने के उपकरण बरामद किए हैं. पुलिस गैंग के और लोगो को पकड़ने का प्रयास कर रही है.
...