कोरोना वायरस के बढ़ते नये मामलों के मद्देनजर भोपाल एवं इंदौर जिलों में रविवार या सोमवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया जा सकता है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार शाम को यहां कोविड-19 की समीक्षा बैठक में कहा कि कोरोना संक्रमण प्रदेश में बढ़ रहा है, जो चिंता की बात है.
...