देश

⚡नीतीश ने किया सरकार बनाने का दावा पेश, सोमवार को लेंगे शपथ

By Manoj Pandey

बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए की रविवार को हुई बैठक में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया. केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार के नाम की घोषणा की. इसके साथ ही नीतीश कुमार बिहार के सातवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे. बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार सोमवार की शाम को शपथ लेंगे. जबकि सुशील मोदी ही पहले की तरह दुबारा राज्य के डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी संभालेंगे. बिहार विधानसभा चुनाव में 125 सीटें जीतकर बहुमत प्राप्त कर चुके राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नवनिर्वाचित विधायकों की रविवार को बैठक हुई थी. जहां पर पूरा खाका तैयार किया गया.

...

Read Full Story