एनआईए ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उसे मंगलवार को चेन्नई के वलसरवक्कम स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम सतकुनम उर्फ सबेसन है और जांच एजेंसी ने कहा कि वह लिट्टे का पूर्व खुफिया सदस्य है. इस मामले में केरल के अलुवा में रहने वाले एक श्रीलंकाई नागरिक सुरेश राज को भी गिरफ्तार किया गया है.
...