डिजिटल भुगतान के इस दौर में दुकानदारों और खुदरा विक्रेताओं को ठगने के लिए साइबर अपराधियों ने 'फेक पेमेंट स्क्रीनशॉट स्कैम' नाम का एक नया तरीका खोज निकाला है. इस धोखाधड़ी के तहत जालसाज असली बैंक ट्रांसफर के बजाय क्लोनिंग ऐप्स की मदद से हूबहू असली जैसी दिखने वाली नकली भुगतान रसीदें या स्क्रीनशॉट तैयार करते हैं. व्यस्त समय में मनोवैज्ञानिक दबाव बनाकर वे दुकानदारों को चूना लगा रहे हैं.
...