⚡उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की पुस्तक का विमोचन किया
By IANS
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को न्यू महाराष्ट्र सदन, नई दिल्ली में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की लिखी पुस्तक "जनता की कहानी मेरी आत्मकथा" का विमोचन किया. इस अवसर पर आयोजित समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति और राजनेता उपस्थित रहे.