दिल्ली के शास्त्री पार्क निवासी 40 वर्षीय पवन की गुरुवार शाम तबियत खराब होने के कारण मृत्यु हो गई, मृतक की पत्नी लक्ष्मी और उनका भाई बलराम उन्हें ऑटो से स्थनीय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. परिवार की आर्थिक स्थिति और ज्यादा जानकारी न होने के कारण भाई के शव को अस्पताल से ई रिक्शा पर ही श्मशान घाट तक ले जाने पर मजबूर होना पड़ा.
...