मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की एक टीम ने चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 206 किलो गांजा बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, भोपाल से करीब 70 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ओडिशा से मादक पदार्थ लाया जा रहा था.एनसीबी की टीम को गुप्त सूचना मिली और शुक्रवार देर रात छापेमारी की.
...