महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले में काफी कमी आ चुकी है. इस बीच अब त्योहारों का सीजन भी शुरू हो चुका है. गुरुवार 7 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो रही हैं. 15 अक्टूबर को दशहरा है. त्योहारों के सीजन में कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा है. ऐसे में राज्य में कोरोना से दोबारा पहले जैसी स्थिति न बने इस कारण राज्य सरकार त्योहारों को सीजन में एहतियात बरतने में लगी हुई है.
...