⚡ राहुल गांधी कल फिर पेश होंगे ED के सामने, पूछताछ के लिए पांचवी बार किया तलब
By IANS
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने पांचवीं बार मंगलवार को तलब किया है. मनी लॉन्ड्रिंग रोधी एजेंसी अब तक उनसे सोमवार समेत करीब 40 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है.