प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नार्को-टेरर फंडिंग के गंभीर मामले में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया. जम्मू उप-क्षेत्रीय कार्यालय की टीम ने जम्मू क्षेत्र (2 परिसर) और कश्मीर घाटी (4 परिसर) सहित कुल 6 ठिकानों पर छापेमारी की. इस कार्रवाई में कठुआ जिले के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री जतिंदर सिंह उर्फ बाबू सिंह के आवासीय परिसर को भी निशाना बनाया गया.
...