⚡मुजफ्फरनगर में हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 की मौत
By IANS
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार सुबह एक भीषण हादसा सामने आया है, जहां एक कार की ट्रक से हुई जोरदार टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-58) पर हुआ.