उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए एक विशेष साक्षात्कार में राज्य और राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी. उत्तराखंड में मलिन बस्तियों के नियमितीकरण, युवाओं में बेरोजगारी, देहरादून में जाम की समस्या, बंगाल हिंसा से लेकर रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी की जांच जैसे विविध विषयों पर उन्होंने वर्तमान सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए.
...