⚡मुंबई में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, सड़कों पर भरा पानी! सुबह-सुबह लोग परेशान
By Nizamuddin Shaikh
मुंबई में देरी से पहुंचे मानसून के बाद लगातार भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. पिछले 24 घंटों में शहर के कई हिस्सों में जलभराव देखा गया है, जबकि मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली झीलों के कैचमेंट एरिया में 89 मिमी बारिश दर्ज की गई है.