⚡Mumbai Rains: मुंबई में तबाही वाली बारिश, चेंबूर और विक्रोली में 14 की मौत
By Vandana Semwal
मुंबई के चेंबूर इलाके में दीवार गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा विक्रोली में भी 3 लोगों की मौत हुई है. कुल मिलाकर बारिश से जुड़े हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है. मुंबई में बीती रात से लगातार बारिश जारी है.