मालाबार हिल पुलिस स्टेशन ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ठाणे जिले के उल्हासनगर से दो व्यक्तियों- सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी और उनकी पेशेवर डिजाइनर बेटी अनिक्षा को हिरासत में लिया. उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 120 (बी), और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है.
...