मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक अवैध बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो अपने देश में हत्या के मामले में फरार था. वह फर्जी नाम से मुंबई में रह रहा था. मुंबई क्राइम ब्रांच की सीआईयू यूनिट ने एक 37 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया, जो अपने देश में हत्या के चार मामलों में वांटेड था और उनमें से एक मामले में उसे मौत की सजा सुनाई गई थी.
...